मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज में विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं में तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर, लेकिन काफी हद तक रोका जा सकने वाला रोग है। यदि लोग तंबाकू के सेवन से दूर रहें, संतुलित जीवनशैली अपनाएं तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं, तो इस बीमारी के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।मुख्य वक्ता एच.बी.सी.एम.बी.आर.सी. के सहायक प्राध्यापक डॉ. निशांत कुमार ने कहा कि तंबाकू फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा और रोका जा सकने वाला कारण है। बीड़ी, सिगरेट एवं हुक्का के सेवन से फेफड़ों की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती ...