हाथरस, जून 25 -- युवा पीढ़ी लगातार नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ रही है,जिसमें विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। लगातार तंबाकू आदि का सेवन करने से लोग मौत के आगोश में चले जाते हैं। देश को वर्ष 2047 तक नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अब स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान लागू करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही स्कूल परिसर तथा उसके सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग या बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम यदि किसी स्कूल में गुटखा व तंबाकू के प्रयोग...