अंबेडकर नगर, मई 29 -- सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति विशेष के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समाज को भी व्यापक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उपप्रधानाचार्य डॉ उमेश कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना, डॉ अभिषेक पांडेय, डॉ सर्वेश गुप्त, डॉ प्रिया मिश्रा व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तंबाकू मुक्त समाज की शपथ ली यह भी पढ़ें- पूर्णिया महिला कॉलेज नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित यह भी पढ़ें- पूर्णिया महिला कॉलेज नशा मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...