पिथौरागढ़, मई 31 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान सचिव मंजू देवी ने छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बाद में छात्राओं के मध्य चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित 89 छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्परिणाम बताएं यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्परिणाम बताए...