तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन
गिरडीह, जून 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उदनाबाद गांव में एक दिवसीय तंबाकू एवं धूम्रपान विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज का निर्माण करना था। रैली के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि तंबाकू और धूम्रपान न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को पूरी तरह नष्ट करते हैं, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से भी गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। वक्ताओं ने सचेत किया कि तंबाकू के नियमित सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.