पाकुड़, मई 31 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास पाकुड़ सेंटर में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें छात्र-छात्राओं को तंबाकू के नुकसान उनसे होने वाले गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। तंबाकू का सेवन न करने को लेकर संकल्प लिया गया बीड़ी, सिगरेट,पान, गुटखा, खैनी, का सेवन नहीं करने एवं अपने दोस्तों परिवार समाज में तंबाकू के नुकसान, तंबाकू मुक्त घर, कार्यालय व संस्थानों को बनाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारि...