तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
रामपुर, जून 4 -- रामपुर। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रामपुर जनपद में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत समस्त काउंसलर द्वारा चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को तंबाकू से होने वाली हानियां एवं इसके समुचित इलाज के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में पहाड़पुर ग्राम के प्रधान राहत अली एएनएम, प्रभा कुमारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.