देवघर, अगस्त 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत श्रावणी मेला क्षेत्र में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकने के लिए मंगलवार को रिखिया थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सरासनी मेला रूट लाइन स्थित 23 दुकानों की जांच की गई, जिसमें आठ दुकानदार कोटपा (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम)-2003 का उल्लंघन करते पाए गए। सभी से कुल 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा एवं जिला नोडल पदाधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व रिखिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक एवं जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने किया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थ...