नोएडा, सितम्बर 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. श्वेता खुराना को नेशनल तंबाकू कंट्रोल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 15 अगस्त को घोषित हुई थी। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सम्मानित किया। तंबाकू नियंत्रण के लिए काम कर रही डॉ. श्वेता खुराना का नाम प्रदेश स्तर से स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ (साइफर) ने पुरस्कार के लिए नामित किया था। इस अवार्ड के लिए उनके तीन साल के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके आधार पर उन्हें देशभर से आठ अवार्ड पाने वालों की सूची में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन और साइफर के इस अवार्ड को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने डॉ. श्वेता खुराना को प्रदान किया।

नशामुक्ति के लिए डॉ. खुराना की कोशिशें तंबाकू नियंत्रण के साथ नशामुक्ति के लिए भी डॉ. श्वेता काम कर रही हैं। स्कूल, कॉ...