तंबाकू छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो का दिया संदेश
फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। युवाओं और किशोरों को तंबाकू एवं नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से एबीएसएस फीमेल विंग फरीदाबाद और इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की ओर से सेक्टर-14 स्थित सखी संघ एनजीओ स्कूल में तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एबीएसएस फीमेल विंग फरीदाबाद की प्रेसिडेंट एवं क्विट क्यूक संस्था की संस्थापक डॉ. प्रियंका के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में तेजी से बढ़ रहे मुंह के कैंसर के मामलों का प्रमुख कारण तंबाकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.