प्रयागराज, मई 30 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर आयुर्वेद विभाग की ओर से शनिवार को चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने कहा कि तंबाकू केवल कैंसर ही नहीं, बल्कि हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों और मानसिक तनाव का भी कारण है। चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय ने तंबाकू की आदत को छुड़ाने के लिए अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर नींबू के रस और काले नमक के साथ भिगोकर सुखा लें। जब भी तंबाकू की तलब लगे, इस मिश्रण को मुंह में रखकर चूसें। डॉ. दीपक सोनी डॉ. वीबी मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार मौर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सामाजिक रूप से भी खोखला करता है नशा यह भी पढ़ें- लोगों को बताएं तम्बाकू के दुष्प्रभाव यह भी पढ़ें- होम्योपैथी छुड़ा सकती है तंबाकू की लत

हिंदी हिन...