कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारियों एवं आर.बी.एस.के. के चिकित्सा पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, गैर संचारी रोग कोषांग डॉ. रमण कुमार ने की। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रमण कुमार ने कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू का दुष्प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निष्क्रिय धूम्रपान के कारण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। तंबाकू सेवन से पारिवारिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह केवल एक व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर साम...