एटा, मई 30 -- गांव गढ़िया हरवे में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में बताया गया कि कहासुनी के बाद पति ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को दी गई सूचना में तंबाकू की फसल बर्बाद होने के कारण आत्महत्या की है। थाना राजा का रामपुर के गांव गढिया हरवे निवासी प्रेम सिंह (40) पुत्र श्याम पाल सिंह का शुक्रवार को पत्नी गंगाश्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद के बाद देरशाम प्रेम सिंह घर के एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। मृतक के भतीजे अजय कुमार ने बताया कि ताऊ शराब के नशे में घर आए थे। इसी दौरान घर में कहासुनी हुई और उनकी पत्नी नाराज होकर चली गईं। बाद में जब वह खाना खाकर लौटा तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। झांककर देखने पर प्र...