तंबाकू का सेवन नहीं करें, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं
जहानाबाद, जून 3 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली अरवल, निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बुधवार को जीएनएम और एएनएम के छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। इस क्रम में युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए थीम छोड़ो तंबाकू पर विशेष जोर दिया गया। जीएनएम और एएनएम छात्रों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और समझ दिखाई। अभियान ने तंबाकू के विज्ञापन पर रोक लगाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया। जागरूकता रैली में छात्रों ने यह संदेश दिया कि तंबाकू का सेवन न करें और इससे बचें। इस तरह के अभियान युवाओं को तंबाकू के खतरों के बारे में जागरूक करने में मदद करेंगे और उन्हें स्वस्थ विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करेंगे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.