धनबाद, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा एएनएमटीसी की छात्राओं को तंबाकू सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है : डीसी तंबाकू के दुष्प्रभाव सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी कर्मियों से तंबाकू से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कोटपा-2003 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषे...