एटा, फरवरी 5 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी ने थाना कोतवाली नगर में चेकिंग की गई। चेकिंग में सिगरेट, तंबाकू उत्पादन रोकथाम, उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) नोडल अधिकारी एएचटी के निकट पर्यवेक्षण में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद व्यापार, वाणिज्य उत्पादन आपूर्ति के क्रम में जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में एएचटी प्रभारी निरीक्षक, डा. अमन प्रताप सिंह जनपद सलाहकार तंबाकू-नियन्त्रण कार्यक्रम, अरविन्द कुमार (मनो वैज्ञानिक), योगेश कुमार सोशलवर्कर, हतेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर खोखा, ढकेल, होटल, ढाबों, दुकानों पर चेंकिग की। टीम ने अभियान चलाकर छह प्रतिष्ठानों से 600 रुपये सम्मन शु...