इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। तंबाकू सेवन के घातक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष दिवस की थीम आकर्षण का पर्दाफाश निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला है. इस दिवस को मनाने का मकसद यही होता है कि लोग अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक हों और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूरी बनाएं । वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई थी । तंबाकू स्वास्थ्य के हानिकारक होती है गुटका, पान, तंबाकू या फिर बीड़ी और सिगरेट इन सभी चीजों का नशा आपको मौत के मुंह में धकेल सकता है. ऐसे में आपको इन चीजों से दूरी बनाना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी लगातार तंबाकू की आदी होती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार हर साल विश्व में 70 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू के शिकार हो जाते हैं। त...