चक्रधरपुर, जून 1 -- चक्रधरपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को बंडामुंडा रेलवे सब-डिवीजनल अस्पताल के तात्वाधान में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रेलवे अस्पताल द्वारा आयोजित इस रैली को बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को बढ़ती निकोटिन की लत से बचाने के लिए जन जागरूकता फैलाना था। मुख्य चिकत्सिा अधीक्षक ने कहा कि किशोरों में तंबाकू की लत को छुड़ाने के लिए सामाजिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होकर समय से पहले ही मौत के मुंह में चले जाते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने तंबाक...