कानपुर, मई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए तंबाकू उत्पादों का दहन किया। लोगों से तंबाकू से दूरी बनाने की अपील की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि तंबाकू केवल सेवन करने वालों ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी घातक है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने चलाया जागरूकता अभियानतंबाकू के खतरनाक प्रभाव संयुक्त सचिव डॉ. गुल शगुफ्ता ने बताया कि तंबाकू में कार्बन मोनोऑक्साइड, टार समेत कई जहरीले तत्व होते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में दुनिया के 12 प्रतिशत धूम्रपान करने वाले रहते हैं। किशोरों में भी तंबाकू सेवन चिंताजनक स्तर पर है। वैज्ञानिक सब-कमेटी के चेयरमैन डॉ. एसी अग्रवाल ने बताया कि सिगरेट के धुएं में 4,000 से अधिक ...