रामपुर, मई 25 -- रामपुर। नौतपा शुरू हो गया है। मई माह के आखिर में गर्मी पूरी तरह से अपना विकराल रूप दिखा रही है। सोमवार को दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिन अभी गर्मी ऐसी ही रहेगी। फिर राहत के आसार हैं। भीषण गर्मी ने न केवल आम जनमानस को परेशान किया है, बल्कि पशु-पक्षियों को भी मुश्किल में डाल दिया है। गर्मी का आलम यह है कि न तो दिन में चैन है और न ही रात को सुकून मिल रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं,और जो लोग किसी आवश्यक काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। अधिकतर लोग सड़कों पर गर्मी से बचाव करते हुए दिख रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने पशु-पक्षियों को भी परेशान कर दिया है, जिन्हें पानी के लिए इधर-उधर...