नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- रेस्टोरेंट या ढाबे का खाना खाने पर उसका स्वाद काफी अच्छा लगता है कि हम 2 के बजाय 4 रोटी खा लेते हैं लेकिन घर पर बना खाना उतना स्वादिष्ट नहीं लगता। फिर चाहे वह दाल तड़का हो या फिर तंदूरी रोटी। हर बार हम सोचते हैं कि आखिर ढाबे वाले खाने में इतना स्वाद कैसे आता है। अगर आपके मन में भी यही सवाल रहता है, तो हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, इन्हें जानने के बाद आपके घर वाले खाने में भी स्वाद आएगा और आपको ढाबा या रेस्टोरेंट के टेस्टी खाने का राज भी पता चल जाएगा।ढाबा-होटल के स्वादिष्ट खाने के 5 राज1. तंदूरी रोटी कैसे बनाते हैं सॉफ्ट ढाबे जैसी सॉफ्ट तंदूरी रोटी बनाने के लिए आटे को सही तरीके से गूंथना सबसे जरूरी है। इसके लिए गेहूं के आटे में थोड़ा दही या दूध, चुटकी भर नमक और जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी मिलाकर नरम आटा गू...