प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत (तंत्र-मंत्र) के विवाद मे एक बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर आ गए। गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...