बांदा, जून 9 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय मासूम के साथ झाड़ फूंक तंत्र मंत्र के बहाने कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। थाना बिसंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजु़र्ग ने सोमवार देर रात बिसंडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती छह जून की रात करीब आठ बजे गांव निवासी ओझा मंगेश तिवारी उनके 10 वर्षीय नाती को झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने कच्चे मकान में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मासूम को किसी से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। दोबारा से परिजनों ने ओझा के पास ले जाने की बात कही तो मासूम ने छह जून को हुई घटना की पूरी ...