कानपुर, जुलाई 13 -- रूरा,संवाददाता। रुरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक बेटी ने अपनी ही बीमार मां को माइनर में ढकेल कर जान से मारने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस जानलेवा हमले के संबंध में थाना प्रभारी रुरा को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता स्नेहलता पत्नी स्व.सुरेंद्र कुमार मूल निवासी ग्राम कपराहट कहिंजरी, थाना रसूलाबाद पिछले करीब 3 महीनों से अपनी गंभीर बीमारी के चलते रुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अपने मायके ग्राम गुटैहा में रहकर अपना इलाज करा रही हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी पुत्री उनके पास आई और अंधविश्वास व भूत-प्रेत से जुड़ी बातें करने लगी। पुत्री ने अपनी मां से कहा, "तुम्हें कोई बीमारी नहीं है, स...