तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से ठगी, दो अलग-अलग लोगों को बताया चोर; आरोपी तांत्रिक हिरासत में
शामली, जून 29 -- कस्बे में कथित तांत्रिक ने महिला से दो बार पैसे लेकर अलग-अलग लोगों पर चोरी का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी कथित तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव गढ़ीश्याम निवासी सतबीरी ने बताया कि उनके घर से 30 हजार रुपये चोरी हो गए थे। चोरी का खुलासा कराने की उम्मीद में वह कस्बे के एक कथित तांत्रिक के पास पहुंचीं। आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के माध्यम से चोर का नाम बताने का दावा करते हुए पहले उनसे 5,100 रुपये ले लिए और पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पर चोरी का आरोप लगा दिया। तांत्रिक की बात पर विश्वास कर सतबीरी ने बुजुर्ग महिला पर चोरी का आरोप लगाया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.