बाराबंकी, अप्रैल 9 -- फतेहपुर । विश्व णमोकार दिवस पर गुरुवार को नगर के श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक घंटा 35 मिनट तक णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व नन्हें श्रद्धालु भी शामिल हुए। जैन समाज के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में पवित्र मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम दिखा। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा।जैन समाज अध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि आयोजन विश्व णमोकार दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कहा कि, णमोकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है। इसका नियमित जाप करने से आत्मशुद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।लल्ला जैन,ऋषभ जैन, घल्लन जैन,आलोक जैन,संदीप जैन,पंकज जै...