बागपत, अप्रैल 6 -- बड़ौत। नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय धर्म सभा आयोजित की गई। जिसमें आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य ऐलक विज्ञान सागर महाराज ने प्रवचन किया। जिन्हें सुनने के लिए परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सोमवार को मुनि संसघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बैंड बाजों के साथ के साथ बिनौली रोड से कैनाल रोड स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से होते हुए 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। मार्ग में मुनि संघ का जगह-जगह भक्तजनों ने पाद पक्षालन और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान बच्चे, महिला, पुरुष सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। ऐलक मुनि ने अपने प्रवचन में णमोकार महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि इस मंत्र के जाप से आप स्वर्ग के मार्ग पर जा सकते है, और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते है...