झांसी, अप्रैल 8 -- फर्जी फर्म से 4.5 करोड़ की ठगी ,गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार। झाँसी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का अवैध लाभ लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में झाँसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज 8 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में हेराफेरी कर करीब 4.5 करोड़ रुपये का लाभ लेने वाले गिरोह के सदस्य नीरज रंजन गुप्ता को गिरफ्तार किया है।यह मामला उस समय सामने आया जब राज्यकर विभाग के वरिष्ठ सहायक द्वारा 18 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में शिकाय...