लखनऊ, मार्च 8 -- निगोहा, संवाददाता। निगोहां गांव स्थित हनुमान मंदिर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा निगोहा गांव से होकर कस्बे के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भंवरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद निगोहा के हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजक कृष्ण प्रकाश शुक्ला और हरि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कथा के दौरान बनारस से कथा वाचक आचार्य दुर्गेश अवस्थी, अयोध्या से आचार्य परम हंस और शंकराचार्य नारायणानंद स्वामी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे।सुनीता शुक्ला, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कुमकुम शुक्ला, अमित कुमार, सुशील कुमार, डॉ अंकित शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.