बाराबंकी, मार्च 5 -- रामनगर। कस्बे में होली का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ता रहा और लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। पुरानी परंपरा के अनुसार दोपहर बाद लखरौरा मोहल्ले से फाग की शुरुआत हुई। ढोल-मंजीरे और फाग गीतों के साथ निकली यह टोली पूरे कस्बे में घूमती हुई रंग और उत्साह का माहौल बनाती रही। शाम होते-होते फाग की यह परंपरागत यात्रा राजा साहब की कोठी अमर सदन पहुंची, जहां फाग गाए जाने के साथ ही पूरे दिन चल रहा रंग खेलने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद कस्बे के लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर पहुंचे और होली मिलन कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कस्बे में दिन भर होली की धूम और उल्लास का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.