गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार रात भगवान शिव की बारात निकली तो पूरी गिरिडीह झूम उठी। शिव-पार्वती विवाह से पूर्व शहर में निकाली गई झांकियों में भूत-पिशाच, अघोरी और देवी-देवताओं का रुप धरे नर-नारी भोले के बाराती बनकर मतवाले होकर चल रहे थे। औघड़दानी दूल्हा बने हुए थे और भूत-पिशाच बाराती बनकर नाच रहे थे। शिव बारात में भूत-पिशाच के नृत्य से लेकर महाकाली के तांडव पर शहरवासी मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। औघड़-राक्षस के रूप में शरीर पर भभूत लपेटे शिवभक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंजता रहा। बारात में शिव-पार्वती, राम-सीता, महादेव की झांकी से पूरा गिरिडीह शिवलोक नजर आ रहा था। बरगंडा के विश्वनाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में भारी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु के अलावा बच्...