शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के पहना बुजुर्ग स्थित शाहजहांपुर-पुवायां रोड के पास एक फार्म हाउस में आई बारात के दौरान ढोल बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। घटना के बाद आरोपी रिश्तेदार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बारात का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे रिश्तेदार पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ढोल बजाने पर अड़ा था, जबकि दूसरे पक्ष ने ढोल देने से इनकार कर दिया। बात बढ़ने पर एक युवक ने गुस्से में ढोल फोड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद एक रिश्तेदार ने बाहर निकलकर कई राउंड फायरिंग की और अपनी कार से फरार हो गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.