सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत पुलिस ने गांवों में ढोल बजवाकर ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई मादक पदार्थ बेचता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जिलेभर में नौ माह में अब तक 344 मादक पदार्थ तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गली-गली ढोल बजाकर लोगों से मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना देने का आग्रह किया। पुलिस ने ग्रामीणों को अपने बीट सिपाहियों और चौकी इंचार्ज के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अभियान लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.