देवरिया, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भगवान शंकर की ढ़ोल नगाड़ा और झांकी के साथ भव्य बारात निकाली गई। बारात के वापस मन्दिर पहुंचने पर संध्या आरती में विधान पूर्वक माता पार्वती और भगवान शंकर के शादी का उत्सव मनाया गया। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम व उनकी पत्नी चेयरमैन सुधा निगम ने कन्या दान के भूमिका का निर्वहन किया। दोपहर में पूजन अर्चन के बाद श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के पीठाधीश्वर महंथ रमाशंकर भारती ने बारात को रवाना किया। जिसके बाद खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, बस स्टेशन, लाला टोली वार्ड, पुराना चौक, पुरानी बाजार, पुन्नीलाल चौराहा, कोतवाली रोड, मेन मार्केट, जामुन चौराहा से गोला वार्ड होते हुए पड़ाव तक बारात गई। जिसके बाद परपंरागत बारात मल्लह टोली वार्ड से खजुहा चौराहा पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.