अल्मोड़ा, मार्च 26 -- चौखुटिया। गेवाड़ घाटी के धार्मिक, आध्यात्मिक व ऐतिहासिक चैत्राष्टमी (आठौं कौतिक) का मुख्य मुख्य मेला गुरुवार को लगा। ढोल-नगाड़ों के साथ मां का डोला अगनेरी मंदिर लाया गया। नारियल तोड़कर बलि की रस्म भी अदा की गई। गुरुवार को मुख्य मेले का शुभारंभ विधायक मदन बिष्ट ने किया। मेले में परंपरा के अनुसार नवाण थोक व आसपास के ग्रामीण बाजे-गाजे के साथ मां के कीर्तन गाते हुए निकले। मां का डोला मां अगनेरी मंदिर परिसर में लाया गया और मंदिर की परिक्रमा की गई। इसके बाद डोला मंदिर समिति को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.