पीलीभीत, फरवरी 17 -- कलीनगर। चेयरमैन प्रतिनिधि ने नवनियुक्त सीआरपीएफ जवानों को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी। वार्ड आठ के निवासी विशाल कुशवाहा पुत्र सर्वेश कुशवाहा, चित्तरपुर के पवन कुमार पुत्र रामगोपाल और माधोटांडा के दो सगे भाइयों विपिन कुमार एवं संजय सिंह पुत्रगण सोहनलाल का सीआरपीएफ में चयन हुआ है। बुधवार को चारों जवान ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए। नपं कलीनगर की चेयरमैन के पति राजेश भारती ने होनहारों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया। भारत माता की जय और वन्दे मातरम की गूंज होती रही। इस दौरान होनहारों परिजन और अन्य फौज की तैयारी कर रहे युवा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.