सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना धम्मौर पुलिस ने बड़ी सक्रियता दिखाते हुए जिला बदर अभियुक्त धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर लौहर दक्षिण निवासी अफजल खान पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ बब्बू के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के यहां से जिलाबदर का आदेश जारी होने के बाद धम्मौर थाना प्रभारी रजत पाण्डेय ने स्टाफ के साथ गांव में पहुंचकर ढोल नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए अफजल खान के बारे में जिला बदर होने की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...