ढोल की गूंज के बीच उस्तादों ने भांजी लाठियां
गिरडीह, जून 26 -- जमुआ, प्रतिनिधि। मुहर्रम की दसवीं के अवसर पर शुक्रवार को जमुआ में पारंपरिक तरीके से पूरे श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकले जुलूस में खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्ध कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शुक्रवार सुबह और शाम काजिमघा, जमुआ, कंदाजोर, खुर्द मघा, प्रतापपुर, धरधरो समेत अन्य मुस्लिम बस्तियों से निकला जुलूस मुख्य सड़क होते हुए जमुआ चौक तक पहुंचा। जुलूस में शामिल युवक अपने उस्तादों के नेतृत्व में लाठी, डंडा, भाला और तलवार समेत अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ विभिन्न स्थानों पर रुककर शौर्य व कौशल का प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News लखीसराय: मुहर्रम पर निकाला गया ताज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.