सुपौल, मई 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की ढोली पंचायत के सामुदायिक भवन गौरी पट्टी मे मुखिया सरस्वती देवी के अध्यक्षता में और भपटियाही पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया विजय कुमार यादव के अध्यक्षता में रविवार को बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। ढोली पंचायत के सामुदायिक भवन गौरीपट्टी के बैठक में सीओ धीरज कुमार ने कहा की बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रत्येक परिवार की एक सदस्य को पारिवारिक लाभ दिया जाएगा। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। सीओ ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर राहत सामग्री, बाढ़ के समय के लिए उच्चे स्थान की तलाश करने, बाढ़ को लेकर निगरानी करने, जीआर सूची अपडेट करने, जीआर सूची में मृत लोगों का नाम छाटने और नए लोगों का नाम जोड़ने सहित बाढ पूर्व तैयारी को ...