गोड्डा, मार्च 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता: सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया चक के पास ढोलिया नदी में एक किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। जिसकी पहचान डोमनचक निवासी एंटोनी हेंब्रम की 10 वर्षीय पुत्री मोनिका हेंब्रम के रूप में हुई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर स दल बल मौके पर पहुंचें और मामले की तफ़्तीश में जुट गए। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतका मानसिक रूम से कमजोर थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। वह रविवार शाम से लापता थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी।आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान वह नदी में गिर गई होगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...