मऊ, मई 31 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रतनपुरा के ढोलबन गांव में इंटरलॉकिंग के किनारे खुली नालियों में जाम पड़ी गंदगी एवं उससे उठने वाली दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बार नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का आवागमन भी दुष्कर हो गया है। इस समस्या के बाबत शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि संवेदनशून्य बने हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विकासखंड रतनपुरा के ढोलबन गांव में सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली सफाई के अभाव में पूरी तरह से जाम है। यह भी पढ़ें- गांव-घर के पानी से लबालब हो रहे नाले,राहगीर परेशान वहीं रास्ते को क्रास कर गई नाली की पाईप क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इस बीच शुक्रवार ...