आगरा, जनवरी 25 -- ढोलना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बाइक सवार जन सेवा केंद्र संचालक से अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने 1.73 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पीड़ित से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ढोलना थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में नंद किशोर पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला मनी पंचगाई ढोलना ने बताया है कि वह गढ़ी हरनाठेर में मेडिकल स्टोर व जन सेवा केंद्र चलाता है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह प्रतिष्ठान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी सामने से दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग आए, जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उसकी बाइक को गिरा दिया और उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.