आगरा, मई 26 -- पुलिस ने ढोलना चौराहा पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ढोलना के बाजार में हर रोज हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। कासगंज-अतरौली मार्ग पर भी हजारों वाहनों का आवागमन होता है। मंगलवार को ढोलना के कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ढोलना चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों के लगने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भव उत्पन्न होगा। अराजक तत्व व अपराधियों पर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। किसी भी वारदात होने की स्थिति में अपराधियों को चिन्हित करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- ढोलना चौराहा पर तीसरी आंख से निगरानी, सीसीटीवी लगे पुलिस ने ढोलना चौराहा पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इन कैमरों के द्वारा पुलिस सतत निगरानी भी रखेगी। उल्ल...