आगरा, मार्च 21 -- दिल्ली से बदायूं जाने को ढोलना क्षेत्र से गुजरते समय एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में एक महिला को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक ढोलना के मोहम्मदपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे कार के पेड़ से टकराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को कार में तीन लोग घायलावस्था में मिले। घायलों ने अपने नाम 60 वर्षीय गुड्डू बेगम पत्नी मुसद्दीक हुसैन, 25 वर्षीय निश्चया पत्नी आमिर और नाजिश पुत्री मुसद्दीक हुसैन निवासीगण गांव म्याऊं थाना बोहरा जिला बदायूं बताया। कार में सवार दो लोगों को हल्की चोट आईं। कार सवारों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से बदायू...