आगरा, मई 20 -- कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला भंडारी में विवाहिता की मौत की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में विवाहिता की स्वभाविक मौत होना बताया गया। मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने शव परिजनों को ही सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब सवा दो बजे जानकारी मिली कि गांव नगला भंडारी में विवाहिता की मृत्यु हो गई है और परिजन अंत्येष्टि के लिए शव लेकर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान बताया गया कि मृतका बृजेश कुमारी पत्नी सुभाष चंद्र पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव नगला भंडारी है। मृतका के पिता रमेश चंद्र निवासी बमनई थाना पिलुआ जनपद हैं। ब्रजेश की शादी 11 जुलाई 2024 को हुई थी। बृजेश के पेट में आठ माह का बच्चा था, गत 18 मई को उसकी तबियत बिगड़ी जा...