आगरा, अगस्त 18 -- ढोलना थाना क्षेत्र के किनावा गांव की एक महिला की दिल्ली में मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव को दिल्ली से लेकर गांव आ गए। जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव किनावा निवासी अनिल अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। सोमवार की रात लक्ष्मी की मौत हो गई। मंगलवार को लक्ष्मी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ढोलना के गांव किनावा लाया गया। जानकारी के बाद महिला के मायके पक्ष से भी लोग पहुंच गए और ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मायके पक्ष के आरोप के बाद कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस...