फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र को लेकर हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। घरों में जगराते हो रहे हैं तो मंदिरों में देर शाम तक भक्त पहुंचकर मैय्यारानी के दर्शन कर मनौती मांगते देखे जा सकते हैं। ढोलक की थाप पर महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही हैं। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। जैसे-जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ रहा है। गली-कूंचों में स्थित मंदिरों में महिलाएं ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन कर रही हैं। वहीं घरों में भी जगराते शुरू हो गए हैं। राजीव गांधी नगर में मीना पांडेय के आवास पर ढोलक की थाप पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मातारानी के गीतों पर महिलाएं जमकर झूमी भी। भजन खत्म होने के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। वहीं छेदा चूरन वाली गली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.