ढोरी व बीएंडके से 6 टन अवैध कोयला व 2 बाइक जब्त
बोकारो, अप्रैल 23 -- भंडारीदह। सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर कोयला चोरी के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान के दौराना 6 टन अवैध कोयला एवं 2 मोटरसाइकिल जब्त किया गया। जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया जबकि बाइक को बेरमो एवं गांधीनगर थाना के हवाले किया गया। ढोरी एरिया के कल्याणी वर्कशॉप एवं दीनदयाल चौक से लगभग 3 टन अवैध कोयला तथा एक लावारिस बाइक बरामद की गई। वहीं बीएंडके एरिया में प्रदीप होटल के समीप स्थित कोल स्टॉक संख्या 03 से करीब 3 टन अवैध रूप से एकत्रित कोयला एवं बाइक जब्त किया गया। सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक तिवारी, संदीप कुमार, आरक्षक राहुल ध्रुव व बासुदेव पेगु सहित अन्य जवान अभियान में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.