बोकारो, मार्च 17 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर अलग अलग जगहों से लगभग पांच टन अवैध कोयला जब्त किया गया। बताया जाता है कि ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो दीनदयाल चौक से लगभग तीन टन कोयला तथा दो बाइक संख्या जेएच11 डी 3283 एवं जेएच09एई 9434 बरामद किया गया। वहीं बीएंडके प्रक्षेत्र के कोल स्टॉक संख्या 30 से लगभग दो टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त किए गए कोयले को सीसीएल प्रबंधन को तथा मोटर साइकिलों को बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। छापामारी दल में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, सउनि/कार्य यूकेराय, प्रआ/जीडी अजय कुमार, प्रताप शंकर कुमार, आरक्षक महिपाल सिंह व अन्य जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.