बोकारो, जनवरी 23 -- फुसरो। फुसरो के स्वप्रकट बाबा गणपति धाम ढोरी बस्ती में 5 से 11 फरवरी तक सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं 34वां वार्षिक गणेश मेला का आयोजन किया जायेगा। यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य) हरिशरणम कुटीर बी देवघर ने पूरे विधि विधान व अनुष्ठान के साथ भगवान महाबीर का ध्वजारोहण करवा दिया है। 5 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी जबकि महायज्ञ की पुर्णाहुति 11 फरवरी को होगी। इस दौरान मेला में तरह-तरह का झूला व मीना बाजार भी लगेगा। पुजारी शिव शंकर पांडेय, समिति संरक्षक गिरिजा गिरि, अध्यक्ष धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष आकाश कर्मकार, उपसचिव लालमोहन महतो व जयप्रकाश गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, लालू गिरि, घनश्याम महतो, सुधाकर महतो, पुरुषोत्तम महतो, दिलीप महतो, महेश कुमार आदि सक्रिय हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.